![उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि, रेड अलर्ट जारी | Nation One](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2021/01/bird-flue-1.jpg)
उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि, रेड अलर्ट जारी | Nation One
देहरादून : उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। देहरादून और कोटद्वार क्षेत्र में मिले मृत पक्षियों के सैंपलों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इन दोनों स्थानों पर सेफ भेजे गए थे, जिन्होंने सैंपलों की जांच की.इसके बाद वन विभाग ने पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
लोगों से अपील की गई है कि कहीं भी पक्षी मृत मिलने पर न तो उसे छुएं और न ही उसे दफन करने या जलाने की कोशिश करें बल्कि, वन विभाग को इसकी जानकारी दें। वन विभाग की टीम ही मृत्त पक्षी का सैंपल लेगी और उसे जगह से हटाएगी। उत्तराखंड में अभी तक करीब 700 पक्षी मृत मिल चुके हैं।
पोल्ट्री फार्मों पर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इधर, प्रमुख सचिव वन आनंद वर्द्धन ने भी प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले मिलने की पुष्टि की है। बताया कि पशु पालन विभाग इसे लेकर दिशा निर्देश जारी करेगा।
वहीं, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने बताया कि प्रदेश के स्तर पर अपर प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह तय कर दिया गया है कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल वन संरक्षकों की ओर से हर दिन शाम छह बजे तक नोडल अधिकारी को जानकारी दी जाएगी।
वनमंत्री हरक सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और शाम तक पूरे प्रदेश के सभी वन अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी करने को कहा. प्रमुख वन संरक्षक की ओर से आदेश जारी कर दिए गए थे.