सीएम रावत ने की मुकेश अंबानी से मुलाकात, उत्तराखंड में बड़ा निवेश कर सकते हैं अंबानी

सीएम रावत

देहरादून : ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड’इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक रोड शो किया गया। इस रोड शो का मुख्य उद्देश्य लोगों को उत्तराखंड में निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी देना है।

ज़रूर पढ़ें : नासा ने जारी की बाढ़ के पहले और बाद का मंजर…बताया सदी की सबसे भीषण बाढ़ का कारण

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुंबई में देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी से मुलाकात की। इस दौरान उनसे उत्तराखंड में निवेश की असीम संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि मुंबई व उत्तराखंड में गहरा नाता है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। तों उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी कहा जा सकता है। दोनों राज्य आर्थिकी व अध्यात्म का बेजोड़ नमूना पेश करते हैं।

सीएम रावत

उन्होंने उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में बताते हुए महाराष्ट्र के उद्योग जगत को उत्तराखंड में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अंबानी ने कहा कि उनका उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है और वह उत्तराखंड के विकास के लिए हर सम्भव सहयोग करेंगे।

ज़रूर पढ़ें : National Sports Day : जानिए क्यों हिटलर था मेजर ध्यानचन्द्र का दीवाना…

बता दें कि बीते दिनों ये चर्चा भी सामने आई थी कि अंबानी परिवार अपने बड़े बेटे आकाश की शादी उत्तराखंड के त्रिजुगीनारायण मंदिर में करवा सकते हैं। गौर हो कि केदारनाथ-बदरीनाथ में पूरे परिवार की बड़ी आस्था है। अब ऐसे में यह संभावनाएं प्रबल है कि अंबानी उत्तराखंड में बड़ा निवेश करके इन्वेस्टर समिट में बड़ा एलान भी कर सकते हैं।