Uttarakhand : पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को मिले सम्मान पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई | Nation One

Uttarakhand

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन एवार्ड तथा पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किये जाने पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है।

मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन क्षेत्रों को देश व दुनिया में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राज्य के पर्यटन को यह एक सौगात है।

Also Read : UP News : मदरसों में अब 6 घंटे होगी पढ़ाई, योगी सरकार ने बदलें नियम, पढ़ें खबर | Nation One

PFI Ban : कट्टरपंथी संगठन PFI पर मोदी सरकार ने लगाया बैन, आतंकियों से ज्यादा खतरनाक थे मंसूबे | Nation One

Uttarakhand : पर्यटन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। साहसिक पर्यटन के दृष्टिगत माउंटेनियरिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाईकिंग आदि गतिविधियों का भी राज्य में काफी विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारधाम कॉरिडोर की तर्ज पर कुमाऊं क्षेत्र में मानस खंड कॉरिडोर बनाने के लिये भी प्रयासरत है। इससे जहां एक ओर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पूरे कुमाऊं के आधारभूत ढ़ांचे को भी मजबूती मिलेगी।

Also Read : Uttarakhand : पर्यटकों की पहली पसंद बनी उत्तराखंड, दिल्ली में देवभूमि को मिला ये खास अवार्ड | Nation One

UP News : विश्वकर्मा दिवस पर हस्तशिल्पियों को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर | Nation One