मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय प्रेमपुरा घाट पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान, परिवार के सदस्य और उनके निजी स्टाफ के सदस्य चल समारोह में शामिल हुए।
ज़रूर पढ़ें : जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मुख्यमंत्री चौहान
‘गणपति बप्पा मोरया-अगले बरस तू जल्दी आ’ का उदघोष करते हुए चल समारोह मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर पोलिटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, रंगमहल टॉकिज, जवाहर चौक, डिपो चौराहा, भदभदा चौराहा होतु हुए विसर्जन स्थल प्रेमपुरा घाट पहुंचा।
मुख्यमंत्री और भजन गायकों की मंडली गणपति वंदना गाते रहे और भगवान गणेश का जयकारा लगाते रहे। प्रेमपुरा घाट पर महाआरती के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। साधना सिंह चौहान ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। वातावरण श्रद्धा, भक्ति-भाव और उल्लास से भर उठा। जगह जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और गणपति बप्पा के जयकारे लगाये।