छत्तीसगढ़: 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण | Nation One
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में इनामी नक्सली ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय इनामी नक्सली कोसा मरकाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विचारधारा से परेशान होकर आत्मसमर्पण
पुलिस अधीक्षक पल्लव ने बताया कि कोसा ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से परेशान होकर आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि कोसा वर्ष 2014 में बाल संघम के रूप में नक्सली संगठन में भर्ती हुआ था। बाद में उसे माओवादियों के उत्तर बस्तर संभाग में भेज दिया गया।
वहीं पल्लव ने बताया कि नक्सली संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण करने के कारण उसे प्रोत्साहन के रूप में 10 हजार रुपये भी दिए गए। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण के बाद मरकाम द्वारा दी गई जानकारी के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने सोमवार को तेलम और तुमकपाल गांव के करीब पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। हालांकि, एक गश्ती दल की मौजूदगी को भांपते हुए, नक्सली घने जंगल में भाग गए। सुरक्षा बलों को वहां से चार बारूदी सुरंग, पांच डेटोनेटर, एक वॉकी टॉकी और नक्सली साहित्य बरामद हुआ है।