Char Dham Yatra : उत्तरकाशी से गंगोत्री की दूरी तय करने में लग रहे 12 घंटे, दूर नहीं हुईं समस्याएं | Nation One

Char Dham Yatra : उत्तराखंड में जारी चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। तय सीमा से अधिक यात्रियों के पहुंचने के कारण रास्ते जाम है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला है।

इससे पहले प्रशासन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर चुका है। साथ ही वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक रोक लगा दी गई है। साथ ही ऋषिकेश व हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों को रोके जाने का भी फैसला लिया जा चुका है।

Char Dham Yatra : जानिए कहां आ रही परेशानी

यमुनोत्री धाम के अंतिम सड़क पड़ाव जानकीचट्टी से पालीगाड़ के बीच 35 किमी संकरे मार्ग पर वन-वे गेट सिस्टम होने से अब भी तीर्थ यात्रियों को आगे जाने के लिए पांच से सात घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।

उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम के बीच की 100 किमी दूरी तय करने में 12 घंटे से अधिक लग रहे हैं। इस राजमार्ग पर गंगनानी से भैरव घाटी के बीच जगह-जगह वन-वे गेट सिस्टम है, जहां तीर्थ यात्रियों के वाहनों को रोका जा रहा है।

Also Read : Char Dham Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत | Nation One