Chandrayaan 3 Successful : भारत की हुई ‘चंद्रविजय’, चांद पर लहराया तिरंगा, जश्न का दौर शुरू | Nation One

Chandrayaan 3 Successful : भारत का मिशन चंद्रयान-3 आखिरकार सफल हो गया। ISRO द्वारा लांच किया गया चंद्रयान- 3 बुधवार यानी 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया।

इस मिशन के सफल होते ही भारत ने इतिहास रच दिया है। जो काम पूरी दुनिया और नासा भी नहीं कर सकी भारत के इसरो ने उस नामुमकिन मिशन को भी सफल बना दिया है।

इसके बाद से ही देशभर में जश्न का दौर शुरू हो गया है। देशभर में आतिशबाजी शुरू हो गई है। पूरी दुनिया देश को बधाई दे रही है।

Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग में आ सकते है PM मोदी, ISRO ने भेजा निमंत्रण | Nation One

Chandrayaan 3 Successful : देशभर में जश्न का माहौल

बता दें कि भारत सहित पूरी दुनिया की नजर इसरो के इस मिशन पर लगी हुई थी। बता दें कि इस मिशन की सफलता के लिए आज सुबह से देशभर के कई शहरों में प्रार्थना की जा रही थी।

कहीं मंदिर में हवन किए जा रहे थे तो कहीं मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी। जैसे ही चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र anfaut ant गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Also Read : चंद्रमा पर भारत रचेगा इतिहास, ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ को तैयार Chandrayaan 3, पढ़ें | Nation One