Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. चंद्रमा पर भारत रचेगा इतिहास, ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ को तैयार Chandrayaan 3, पढ़ें | Nation One
 चंद्रमा पर भारत रचेगा इतिहास, ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ को तैयार Chandrayaan 3, पढ़ें | Nation One
India

चंद्रमा पर भारत रचेगा इतिहास, ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ को तैयार Chandrayaan 3, पढ़ें | Nation One

August 23, 2023 49

Chandrayaan 3 : भारत का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। बस कुछ घंटों का इंतजार और भारत रचेगा इतिहास। चंद्रयान-3 चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि आज यानी बुधवार (23 अगस्त) शाम 6:04 बजे चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग से भारत स्पेस पॉवर में चौथा देश बन जाएगा।

भारत से पहले चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के मामले में अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन के पहले सफलता मिल चुकी है। चंद्रयान-3 मिशन की लागत 600 करोड़ रुपये है।

इसे 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम मार्क 3 से लॉन्च किया गया था।

Chandrayaan 3 : लैंडिंग के लिए कछुए की चाल चलेगा चंद्रयान-3

इसरो के अनुसार आज चंद्रयान-3 शाम को साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच चांद पर कदम रखेगा। बताया जा रहा है कि लैंडिंग दक्षिणी ध्रुव के पास होगी।

पहले जो चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में 40 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहा था। अब वह लैंडिंग कछुए की गति से भी कम स्पीड में करेगा। बताया जा रहा है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग 1 से 2 मीटर प्रति सेकेंड की गति से होगी।

Chandrayaan 3 : 17 मिनट बेहद अहम

इसरो अधिकारियों के अलावा कई लोगों का कहना है कि लैंडिंग प्रक्रिया के 17 मिनट बेहद जोखिम भरे रहने वाले है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पूरी प्रक्रिया ऑटोनॉमस होगी, लैंडर को अपने इंजनों को सही समय और ऊंचाई पर चालू करना होगा।

इसके साथ ही सबसे खास सही मात्रा में ईंधन का इस्तेमाल करना। अंत में चाद की सतह छूने से पहले किसी भी बाधा या पहाड़ी या क्रेटर की जानकारी के लिए चंद्रमा की सतह को स्कैन किया जाएगा। इस प्रकार से अंतिम 17 मिनट काफी अहम है।

Chandrayaan 3 : आज नहीं हुई साफ्ट लैंडिंग तो, 27 को होगी

देश और दुनिया की नजर मिशन मून चंद्रयान-3 पर टिकी हुई है। मिशन को लेकर जितना उत्साह और रोमांच है उतना ही चांद पर उतरना जटिल और मुश्किल।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 23 अगस्त को चंद्रयान की सफल लैंडिंग कराने में किसी में प्रकार की समस्या पैदा होने पर अपनी योजना को बदल सकती है।

इसरो सैंटिस्ट नीलेश एम देसाई ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि और समय पर साफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया में अड़चन आने पर इसे 27 अगस्त के लिए स्थगित किया जा सकता है।

Chandrayaan 3 : लैंडिंग से पहले मॉड्यूल का हेल्थ चेकअप

देसाई ने मिशन मून की लैंडिंग प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि ’23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंड होने से दो घंटे पहले लैंडर मॉड्यूल की हेल्थ और मून की स्थिति के आधार पर हम तय करेंगे कि लैंड करना सही होगा या नहीं।

अगर स्थिति हमारे पक्ष में नहीं होगी , तो हम 27 अगस्त को मॉड्यूल को चंद्रमा पर उतारेंगे। कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए और हम 23 अगस्त को मॉड्यूल को लैंड कर सकेंगे।’

Also Read : चांद से बस 25 KM दूर है Chandrayaan 3, 23 को चंद्रमा पर होगी ‘लैंडिंग’ | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India

Aditya L1 को लेकर ISRO ने दी खुशखबरी,

by nationone_author September 15, 2023

Aditya L1 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का पहला सौर मिशन आदित्य एल-1 ने आज एक और पड़ाव पार कर

India

Chandrayaan 3 : चांद पर नहीं आया था

by nationone_author September 11, 2023

Chandrayaan 3 : भारत का मून मिशन चंद्रयान 3 फिलहाल स्लीप मोड पर है। चांद पर अंधेरा होने के चलते

India

इसरो ने 2008 में कर ली थी Aditya

by nationone_author September 1, 2023

Aditya L1 Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिक डा. वायएस राजन ने आदित्य मिशन को लेकर

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy