बर्थडे स्पेशल: 65 की हुई रेखा…किसी DIVA से कम नहीं लगती है आज भी….

बर्थडे स्पेशल

भानुरेखा गणेशन जो कि रेखा के नाम से प्रसिद्ध हैं। भारतीय फिल्मों कि मशहूर अदाकारा है। जिन्होंने अपने 40 सालों के लंबे करियर में लगभग 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिनकी आँखों के मस्ताने आज भी हज़ारों लोग हैं। अपनी अदा का जादू भीखेरने वाली रेखा आज 65 की हो गई हैं।

आपको बता दें रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन और तमिल अभिनेत्री पुष्पावली के घर हुआ था। वहीं उन्होंने अपने करियर कि शुरुआत 1966 में बाल कलाकार के तौर पर तेलगु फिल्म से की थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई दमदार रोल किए है। जिसके लिए उन्हें तीन बार फिल्मफेयर अवर्ड मिलें हैं। साथ ही फिल्म उमराव जान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

वहीं 2010 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया। बॉलीवुड की सुपरस्टार रेखा की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। हिन्दी सिनेमा में रेखा ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके डांसिंग को भी काफी सराहा जाता है। 65 साल की उम्र में भी रेखा किसी दीवा से कम नहीं हैं। उनकी खूबसूरती का राज है पानी..जी हाँ..वो पूरे दिन में 10 से 12 ग्लास पानी पीती हैं। साथ ही जंक फूड से दूरी बनाए रखती हैं।