Bharat Bandh : देशभर में 8 करोड़ कारोबारियों की हड़ताल, बाजार बंद के साथ चक्का जाम | Nation One

Bharat Bandh : देशभर में 8 करोड़ कारोबारियों की हड़ताल, बाजार बंद के साथ चक्का जाम

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और GST नियमों में बदलाव के विरोध में देश के करोड़ों व्यापारियों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। बता दें, भारत बंद का आह्वान रिटेल कारोबारियों के संगठन CAIT ने किया है। ऐसे में आज कॉमर्शियल बाजार बंद रहेंगे। पूरे देश के करीब 40 हजार ट्रेडर्स एसोसिएशन इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : 18 मार्च को जनता को चार साल के विकास कार्यों की जानकारी देंगे CM रावत

बता दें कि देशभर के 8 करोड़ से अधिक व्यापारी 26 फरवरी को होने वाले भारत बंद में शामिल होंगे। देश के आठ करोड़ व्यापारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। वही व्यापारियों के साथ ट्रांसपोर्टरों संगठनों ने भी इसी दिन ‘चक्का जाम’ का ऐलान किया है। यह चक्काजाम देश भर में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक चक्का जाम रहेगा।

दरअसल ट्रांसपोर्ट संगठनों ने कार्यालयों को इस दौरान पूरी तरह बंद रखने की घोषणा की है। किसी भी प्रकार की माल की बुकिंग, डिलीवरी, लदाई/उतराई बंद रहेगी। भारत बंद के दौरान व्यापारी पूरे देश में अपनी दुकानें और बाजार बंद रखेंगे। सड़क परिवहन क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था ऑल इंडिया ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) ने कैट के समर्थन में इसी दिन ‘चक्का जाम’ का ऐलान किया है।

यह भी देखें : Dehradun News : पेट्रोल – डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से परेशान आम जनता !

इसके साथ ही वे अलग-अलग जगहों पर धरना भी देंगे. हालांकि वैसे व्यापारियों के इस बंद का परिवहन व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा. और परिवहन सुचारू रूप से पहले दिनों की तरह शुरू रहेगा। इससे केवल व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित रहने की संभावना है।