
मध्य प्रदेश में 20 मार्च से महाराष्ट्र के लिए यात्री बसों के आवागमन पर रोक | Nation One
मध्य प्रदेश सरकार ने कल 20 मार्च से महराष्ट्र के लिए यात्री बसों के आवागमन पर रोक लगाने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में कोविड मामलों की वृद्धि के मद्देनजर, राज्य सरकार ने 20 मार्च से महाराष्ट्र के लिए यात्री बसों के आवागमन को प्रतिबंधित किया है।
नगरपालिका आयुक्तों और जिला कलेक्टरों के साथ कोविड स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह निर्णय लिया। सरकार ने पहले से ही सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को सप्ताह भर के आइसोलेशन में रखने की सलाह दी है। इस बीच, मध्य प्रदेश में गुरुवार को 917 कोविड मामले सामने आये, जबकि पॉजिटिविटी दर 5.0 प्रतिशत दर्ज किया गया है।