यूपी के रामपुर से सपा सांसद आजम खान जल निगम भर्ती में हुए घोेटाले में हुई एसआईटी जांच में दोषी पाए गए हैं। वर्ष 2016-17 मेें जल निगम भर्ती में बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए आजम खान पर 1300 भर्तीयों में गड़बड़ी करने के मामले में आरोप लगे थे। SIT द्वारा इस पूरे मामले की जांच की गई थी, जिसमें आजम खान दोषी पाए गए हैं।
वर्ष 2016 में 1300 पदों पर वेकेंसी निकली थी. जिसमें अवर अभियंता, सहायक अभियंता सहित कई पदों के लिए आवेदन हुए थे। धांधली की बात सामने आने के बाद योगी सरकार द्वारा यह भर्ती निरस्त कर दी थी। मामले के बाद कई पदों पर आसीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया।