15 अप्रैल राशिफल : देखें मकर राशि में चंद्रमा के संचार से किन-किन राशियों को फायदा | Nation One
मेष
आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। आलस न करें, वरना कोई कार्य अधूरा रह जाएगा।
वृष
आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें।
मिथुन
संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी।
कर्क
आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख लें। नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है।
सिंह
आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं।
कन्या
आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे।
तुला
आज व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम का बोझ पड़ सकता है।
वृश्चिक
आज सरकारी मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं के प्रति विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा।
धनु
आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
मकर
आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा।
कुंभ
आज ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।
मीन
आज व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखें।