
Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के लिए हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश | Nation One
Amarnath Yatra 2022: यह बात तो हम जानते ही हैं कि 30 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है।
वहीं यात्रा की तैयारियों की निगरानी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक मध्य कश्मीर रेंज, डीआईजी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना के अधिकारियों द्वारा कल यानी शुक्रवार को एक संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान सबसे पहले यात्रा के सभी स्थानों की विस्तृत सुरक्षा समीक्षा की गई है।
इसमे ट्रांजिट कैंप, बालटाल और डोमेल में बेस कैंप शामिल हैं। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रा के काफिले के छोटे रास्ते और पार्किंग स्थलों की भी उपलब्धता पर गौर किया है।
Amarnath Yatra की किन – किन तैय़ारियो पर दिया जोर
बता दें कि आपदा प्रबंधन योजना की भी समीक्षा की गई है। सभी अधिकारियों को हर स्तर पर कोर्डिनेशन रखने और तालमेल बिठाने के निर्देश दिए गए है।
पुलिस अधीक्षक गांदरबल निखिल बोरकर ने यात्रा 2022 के लिए रोड, आधार शिविरों पर किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसे भी पढ़े – Richest Village in the World: यहां है दुनिया का सबसे अमीर गांव, लोगों के बैंक खातों में है 5000 करोड़, जगह का नाम कर देगा दंग | Nation One
साथ ही उन्होंने विभिन्न चुनौतियों और चिंता के मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के आदेश दिए है।
वहीं सक्ति मे यात्रा मार्ग पर सभी वाहनों की जांच और तलाशी के लिए भी आदेश दिए है। जानकारी के लिए बता दें कि अमरनाथ यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक जारी रहेगी। इसी के शिष आप दर्शन कर सकते है।