Adi Kailash Yatra : भीमताल पहुंचा 30 यात्रियों का पहला जत्था, छोलिया नृत्य के साथ हुआ भव्य स्वागत | Nation One

Adi Kailash Yatra

Adi Kailash Yatra : उत्तराखंड के भीमताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के टीआरसी में मंगलवार की सुबह तीन साल बाद आदि कैलाश यात्रा का पहला दल दिल्ली से भीमताल पहुंच चुका है। 30 यात्रियों के साथ इस दल का भीमताल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया है। यात्रा को लेकर यात्रियों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।

Adi Kailash Yatra : आदि कैलाश यात्रियों का भव्य स्वागत

मंगलवार सुबह छोलिया नृत्य की टीम ने आदि कैलाश यात्रियों का भव्य स्वागत किया। इस बार काठगोदाम के बजाय भीमताल में जत्थे का स्वागत किया गया।

बता दें कि तीन साल बाद एक बार फिर से आदि कैलाश यात्रा शुरू होने जा रही है। 30 मई की रात दिल्ली से रवाना होकर यात्रियों का पहला जत्था 31 मई की सुबह भीमताल टीआरसी में पहुंचा।

Adi Kailash Yatra : महिलाओं ने तिलक लगाकर किया स्वागत

यहां सभी यात्रियों का छोलिया नृत्य और कुमाऊंनी परिधान में महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। टीआरसी के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि पहली बार आदि कैलाश यात्री सीधे भीमताल पहुंचे हैं।

बताया कि एक जून को यात्री आदि कैलाश के लिए रवाना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश तक की पूरी यात्रा वाहनों के माध्यम से पूरी होगी।

Also Read : UP News : CM योगी ने कसा तंज, कहा- अखिलेश और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं | Nation One