मुजफ्फरनगर: दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर उत्तर प्रदेश पर भी टिक गई है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी रेलिया शुरू कर दी है। भले ही बहाना किसान पंचायत का हो लेकिन आम आदमी पार्टी का टारगेट अब यूपी फतह बन चुका है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में आम आदमी पार्टी की एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया।
जिसमें भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा यशवंत सिंहा बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिल्ली प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया महाराष्ट्र के भाजपा के बागी विधायक आशीष देशमुख सहित कई चेहरे शामिल रहे। इस किसान पंचायत में सभी नेताओं का टारगेट भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी रहे। हालांकि इस मौके पर खुले मंच से भाजपा के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने एलान किया की मुद्दा मोदी नहीं है बल्कि मुद्दे मुद्दा है।