वेब स्टोरी

हरचंदपुर में मंदिर परिसर को लेकर विवाद, व्यापारियों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

रायबरेली - रायबरेली के हरचंदपुर कस्बे में स्थित गंगेश्वर मंदिर परिसर के बाहर लगी गुमटियों को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को और तेज हो गया। लंबे समय से कब्जेदारी को लेकर चल रहे इस मामले में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल थाने पहुंचा और नायब तहसीलदार राम शंकर मिश्र को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

व्यापारियों का कहना है कि मंदिर प्रांगण में होने वाले धार्मिक और मांगलिक आयोजनों के दौरान इन गुमटियों के कारण लगातार अवरोध उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने मांग की कि श्रद्धालुओं और आयोजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुमटियों को हटाया जाए। इसी मुद्दे पर नायब तहसीलदार और व्यापारियों के बीच तीखी बहस हो गई।

नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अंतिम निर्णय कोर्ट के आदेश के अनुसार ही लिया जाएगा। इस दौरान माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ व्यापारियों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे महाशिवरात्रि जैसे पर्व का आयोजन नहीं करेंगे। इस पर प्रशासनिक अधिकारी की प्रतिक्रिया से व्यापारी और अधिक नाराज हो गए।

व्यापारियों ने प्रशासन पर पक्षपात और न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब धार्मिक स्थलों पर ही विवाद बना रहेगा, तो पर्व-त्योहार कैसे मनाए जाएंगे। स्थिति को संभालते हुए नायब तहसीलदार ने पुलिस को निर्देश दिए कि न्यायालय के निर्णय आने तक मंदिर परिसर में लगी गुमटियों को न खोला जाए।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह सहित आशीष अवस्थी, योगेश घिल्डियाल, अशोक त्रिपाठी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। मामले को लेकर कस्बे में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed