G 20 Summit से पहले खालिस्तानियों की नापाक करतूत, लिखे देश विरोधी नारे | Nation One
G 20 Summit : एक तरफ जहां देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट बैठक को लेकर तैयारियों जोरों पर है। 9 से 10 सितंबर को दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक होने वाली है।
जिसमें अमेरिकी राष्ट्पति जो बाइडेन से लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस बैठक में भाग लेने आ रहे है।
वहीं दूसरी तरफ आंतकी संगठन सिख फॉर जस्टिस की नापाक करतूत सामने आई है। दरअसल जी 20 से पहले दिल्ली में माहौल खराब करने की साजिश की गई है।
खबरों के मुताबिक, दिल्ली के 5 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानियों के सपोर्ट में और देश विरोधी नारे लिखे गए है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।
G 20 Summit : पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी
दिल्ली पुलिस ने तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही पुलिस एक्शन में आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
वहीं खुफियां एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन के बाहर दीवारों पर लिखा, दिल्ली बनेगा खालिस्तान, खालिस्तान रेफरेंडम जिंदाबाद जैसे नारे लिखे गए है।
वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस ने पहुंची और इन देश विरोधी नारे को मिटाए जा रहे है।
बताया जा रहा है कि शिवाजी पार्क, पश्चिम विहार, उद्योगनगर, महाराजा सूरजमल स्टेडियम, पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर ये देश विरोधी नारे लिखे गए है।
Also Read : CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी योगी सरकार | Nation One