लंदन
भारतीय मूल की एक महिला दो डिजिटल जुड़वा बच्चों की मां बन गई है। यह दुनिया की ऐसी पहली मां है। जिसने अपने गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों को डिजिटल निगरानी में रखते हुए बच्चों की ग्रोथ की पूरी जानकारी एकत्रित कराने में मदद की। भारतीय मूल की माला वस्त धुरी ने दक्षिणी लंदन के सैंट जॉर्ज अस्पताल में दो स्वस्थ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जो ऑपरेशन से जन्मे है। स्थानीय मीडिया के अनुसार 35 वर्षीय इस महिला के बच्चों का डिजिटल चार्ट तैयार किया गया है। गर्भ में जुड़वा बच्चों के 10,000 से ज्यादा स्कैन का रिकॉर्ड तैयार किया गया है। इससे डॉक्टरों को बच्चों के सामान्य विकास और जुड़वा बच्चे होने की दशा में किस तरह उन्हें बेहतर तरीके से विकसित किया जा सके, इसको जानने में मदद मिलेगी।