NEWS : वित्त मंत्रालय का डाटा लीक करने वाले जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार | Nation One

NEWS : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में वित्त मंत्रालय के एक कर्माचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित पर दूसरे देशों को जानकारी भेजने का आरोप है।

न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हवाले से बताया कि सुमित वित्त मंत्रालय में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था। वह वहां डेटा एंट्री ऑपरेटर है।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बताया कि वित्त मंत्रालय से संबंधित संवेदनशील जानकारी लीक करने वाले एक जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया।

NEWS : PM मोदी ने किया अग्निवीरों के पहले बेच को संबोधित, योजना को बताया गेम चेंजर | Nation One

NEWS : पैसे के बदले जासूसी

मामले में संविदा कर्मचारी सुमित को गिरफ्तार किया गया है। वह यहां डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर काम कर रहा था। सुमित पर पैसे के बदले जासूसी गतिविधियों और दूसरे देशों को गोपनीय डेटा भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच की तरफ से बताया गया कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल वह वित्त मंत्रालय से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं साझा करने के लिए करता था। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Also Read : NEWS : फातिमा मस्जिद को खाली करने का जारी हुआ नोटिस, ये लगा आरोप | Nation One

Politics : कांग्रेस अध्यक्ष के बाद BJP के दिग्गज नेता ने रावण से की PM मोदी की तुलना, जानें क्यों | Nation One