नेगीदा की हालत स्थिर, मैक्स अस्पताल में चल रहा इलाज

देहरादून


प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की हालत स्थिर बनी है। चिकित्सकों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गढ़वाली गीतों को पहचान दिलाने वाले लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। नेगीदा चिकित्सकों की गहन निगरानी में हैं। चिकित्सकों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है।

नेगीदा को बुधवार को हार्ट अटैक के चलते दून स्थित सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनको मैक्स अस्पताल रैफर कर दिया गया था। गुरुवार को नेगीदा की हालत स्थिर बनी हुई है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश से उनके चाहने वालों का दून पहुंचना शुरू हो गया है। मैक्स अस्पताल के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ रात से ही लगी रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *