Garud Puran : ये 5 आदतें आपको कर सकती है कंगाल, आज ही बना लें इनसे दूरी | Nation One

Garud Puran : सनातन धर्म में कुल 18 पुराण हैं और इन सभी पुराणों में गरुड़ पुराण सबसे महत्वपूर्ण है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और गरुड़ के बीच हुई बातचीत का जिक्र किया गया है। इसमें आपको मृत्यु, पुनर्जन्म और अंतिम संस्कार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी मिलेगी।

Garud Puran : मनुष्य की 5 ऐसी आदत

इसके साथ ही जीवन को गहराई से जीने और सही राह पर चलने का रास्ता भी बताया गया है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ने मनुष्य की 5 ऐसी आदतों के बारे में जिक्र किया है जो गलती से भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इन खराब आदतों की वजह से आपको ​दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

Garud Puran : ये 5 आदतें आपको कर सकती हैं कंगाल

1. गरुड़ पुराण में कहा गया है कि रात को सोने से पहले कभी भी रसोई घर में झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनि का बुरा प्रभाव झेलना पड़ सकता है।

साथ ही इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और कभी घर में प्रवेश नहीं करती। इसलिए रात को खाना खाने के बाद झूठे बर्तन जरूर साफ करें।

2. आजकल का लाइफस्टाइल ऐसा है कि लोग रात को देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। सुबह देर से उठने की आदत को शास्त्रों में बुरी आदत माना गया है।

कहा जाता है कि देर से उठने वाले लोग आलसी प्रवृति के होते हैं और उन्हें जीवन में कभी तरक्की नहीं मिलती। क्योंकि आलस तरक्की की राह में एक बहुत बड़ी बाधा बन जाता है। यदि तरक्की नहीं होगी तो हमेशा धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

3. गरुड़ पुराण के अनुसार गंदे कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं क्योंकि मां लक्ष्मी को स्वच्छता पसंद है और जहां साफ-सफाई होती है, वहीं उनका वास होता है।

इसके लिए सुबह स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र ही पहनने चाहिए। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।

Garud Puran : ऐसे लोगों को हमेशा धन की कमी

4. इसके अलावा गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि जो कि दूसरों की पीठ पीछे बुराई करते हैं उनसे मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती। ऐसे लोगों को हमेशा धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

साथ ही बिना वजह चिल्लाना या गुस्सा होना भी दरिद्रता का मुख्य कारण बन सकता है। क्योंकि ऐसे माहौल में मां लक्ष्मी कभी नहीं आती।

5. कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कि हमेशा दूसरों की संपत्ति या दौलत हड़पने के बारे सोचते हैं। इन लोगों को जीवन में कभी खुशी नहीं मिलती और ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं। अपनी मेहनत के दम पर धन कमाने वाले व्यक्ति पर मां लक्ष्मी कृपा बरसाती हैं।

Also Read : उत्तराखंडः गरुड़ गंगा में स्नान से मिलती कालसर्प योग से मुक्ति