Solar Eclipse : आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में कब और कहां आएगा नजर, पढ़ें | Nation One
Solar Eclipse : दीपावली पर सूर्य ग्रहण का संयोग कई दशकों में एक बार बनता है। इस बार ऐसा ही संयोग बना है। इस बार आज यानी 25 अक्टबर को दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण होगा और ये भारत में भी दिखाई देगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।
ग्रहण के कारण दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा मे एक दिन का अंतर आ रहा है। ये पर्व अब 26 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा। आगे जानिए भारत के किस शहर में सूर्य ग्रहण सबसे पहले दिखाई देगा।
Solar Eclipse : इन जगहों पर नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आसानी से देखा जा सकेगा। देश के पूर्वी हिस्सों जैसे अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, नगालैंड आदि में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा, क्योंकि इन क्षेत्रों में उस समय सूर्यास्त हो चुका होगा।
ग्रहण का समय अलग-अलग शहरों के हिसाब से अलग-अलग रहेगा। भारत में सबसे पहले अमृतसर में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा और चेन्नई में सबसे अंत में। आगे जानिए देश के प्रमुख शहरों के हिसाब से सूर्य ग्रहण की स्थिति…
Solar Eclipse : कब कहां दिखेगा ग्रहण
अमृतसर में 4.19 से शुरू 5.48 पर खत्म
लुधियाना 4.22 से शुरू 5.44 पर खत्म
शिमला 4.23 से शुरू 5.39 पर खत्म
दिल्ली में 4.29 से शुरू 5.42 पर खत्म
जयपुर में 4.31 से शुरू 5.49 पर खत्म
उदयपुर 4.35 से शुरू 6.00 पर खत्म
लखनऊ 4.36 से शुरू 5.29 पर खत्म
अहमदाबाद 4.38 से शुरू 6.06 पर खत्म
पटना 4.42 से शुरू 5.13 पर खत्म
इंदौर 4.42 से शुरू 5.53 पर खत्म
भोपाल में 4.42 से शुरू 5.46 पर खत्म
मुंबई में 4.49 से शुरू 6.09 पर खत्म
रायपुर में 4.51 से शुरू 5.31 पर खत्म
कोलकाता 4.52 से शुरू 5.03 पर खत्म
चेन्नई 5.14 से शुरू 5.44 पर खत्म
Also Read : Solar Eclipse : दिवाली पर सूर्य ग्रहण के चलते लगेगा सूतक, जानिए कब करनी हैं लक्ष्मी पूजा | Nation One