Politics : कांग्रेस नेता द्वारा द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने पर स्मृति इरानी को आया गुस्सा, मचा बवाल | Nation One
Politics : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस ने भाजपा से माफी मांगी है। क्या अधीर रंजन चौधरी राष्ट्रपत्नी वाली टिप्पणी पर माफी मांगेंगे? इस सवाल के जवाब में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, उन्होंने माफी मांग ली है।
वहीं, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई। हंगामें के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि गुरुवार को भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के विरोध में संसद में प्रदर्शन किया।
Politics : बहुत बड़ा अपमान ये टिप्पणी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन की राष्टपति पर की गई ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये बहुत बड़ा अपमान है, ये राष्ट्र का अपमान है। सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को माफी मांगनी चाहिए।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्पष्ट रूप से लोकसभा के विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था। जो एक स्व-निर्मित महिला हैं, एक आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का प्रयोग कहीं नहीं होता है। राष्ट्रपति शब्द पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान रूप से इस्तेमाल होता है। यह एक सामान्यज्ञान है।
Politics : गलती से ये (राष्ट्रपत्नी) शब्द निकला था : अधीर रंजन चौधरी
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो दिन से जब हम विजय चौक के तरफ जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं। हम उनसे कह रहे थे कि हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। कल मुझसे गलती से ये (राष्ट्रपत्नी) शब्द निकला था। मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं। मैंने द्रौपदी मुर्मू का अपमान नहीं किया। मेरे मुंह से गलती से ‘राष्ट्र की पत्नी’ शब्द निकल गया। एक बार चूक हो गई तो मैं क्या करूं? अभी मुझे फांसी पर लटकाना है तो लटका दो।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।
Politics : लोकसभा में कांग्रेस पर बरसीं स्मृति इरानी, सदन स्थगित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर बीजेपी हमलावर हो गई है। गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला का सम्मान बर्दाश्त नहीं कर पा रही।
Politics : TMC और AAP सांसदों ने कहा, माफी नहीं मांगेंगे
राज्यसभा से निलंबित विपक्षी सदस्यों ने संसद में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। तृणमूल कांग्रेस की शांता छेत्री, मौसम नूर और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह हाथों में तख्तियां लिए विरोध कर रहे हैं। नूर और सिंह, दोनों ने कहा कि माफी मांगने का तो सवाल ही नहीं उठता।
Also Read : UP News : अब इस रंग से पुतवाएं जाऐंगे उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूल, योगी सरकार ने दिए निर्देश | Nation One