Tejasswi-Karan: ज़रीन खान की बर्थडे पार्टी में हाथों में हाथ डाल नजर आए ये लव बर्ड,देखिए तस्वीरे | Nation One

tejasswi-karan

Tejasswi-Karan: बिग बॉस 15 का फेम कपल करण और तेजस्वी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि दोनो आए दिन कुछ नया करते ही पाए जाते है।

इनकी लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस शो से हुई थी लेकिन आज भी दोनों के बीच का प्यार उतना ही बरकरार है।

ज़रीन खान की बर्थडे पार्टी में Tejasswi-Karan हुए स्पॉट

तेजस्वी और करण को अक्सर साथ में देखा जाता है। वहीं अब वह ज़रीन खान की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किए गए हैं।

बता दें कि बीती रात दोनों ज़रीन खान की बर्थडे पार्टी में साथ थे। इस दौरान तेजस्वी शॉर्ड ब्राउन शाइनी ड्रेस पहने नजर आईं वहीं करण कुंद्रा काफी हैंसडम दिखे।

दोनो पहले पार्टी वेन्यू के बाहर हाथों में हाथ डाले प्यार लुटाते नजर आए तो उसके बाद पार्टी में।

दरअसल तेजस्वी प्रकाश इन दिनों एकता कपूर के शो नागिन 6 में नजर आ रही हैं, वहीं करण रियलिटी शो को होस्ट करते दिख रहे हैं।

इस वजह से ज़रीन खान दिखी बेहद खुश

बताया जा रहा है कि बर्थडे गर्ल जरीन का पार्टी में बिग बॉस 12 के पूर्व कंटेस्टेंट बॉयफ्रेंड शिवाशीष मिश्रा भी थे। दोनों पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। जरीन ने अपने दोस्तों के लिए बर्थडे बैश होस्ट किया।

इसे भी पढ़े – PM – CM Meet: पीएम मोदी कल सीएम योगी के साथ करेंगे डिनर, क्या है इस मुलाकात का रहस्य, 2024 चुनाव रणनीति या नेत्रतत्व पर निर्विवाद मुहर | Nation One

जरीन इस मौके पर बेहद खुश और आभारी थी क्योंकि उनकी मां को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

जरीन ने कुछ दिन पहले अपनी मां का जन्मदिन मनाया था। उसने ट्विटर पर लिखा, “यह ट्रिपल सेलिब्रेशन था – 1. क्योंकि वह अस्पताल से घर आई थी। 2. क्योंकि उनका घर आना ईद जैसा अच्छा था। 3. बेशक, उनका जन्मदिन। प्यार और प्रार्थना भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरी माँ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ… मेरी ज़िंदगी, मेरी दुनिया, मेरी हर चीज़