
Johnny Depp: ‘वाराणसी’ में खाना खाकर इतने लाख की दे दी टिप | Nation One
Johnny Depp: अपने तलाक और डिफेमेशन केस को जीतने के बाद हॉलीवुडस्टार जॉनी डेप काफी सुर्खियों में रहे है। लेकिन इस बार उनकी सुर्खियों में आने की वजह कुछ ओर ही है।

दरअसल हॉलीवुडस्टार जॉनी डेप ने वाराणसी में 49 लाख रूपये का खाना खाया। इससे पहले कि आप पूंछे जॉनी डेप इंडिया कब आए तो आपको बता दें यहां हम बर्मिंघम के रेस्टोरेंट की बात कर रहे हैं, जिसका नाम वाराणसी है।

Pirates Of the Carrebian Sea फेम जॉनी डेप गिटारिस्ट जेफ़ बेक के साथ हाल ही में बर्मिंघम के इस इंडियन रेस्टोरेंट में पहुंचे।
Johnny Depp ने खाने का जबरदस्त तरीके से उठाया लुप्त
बताया जा रहा है कि वहां उन्होंने लगभग 49 लाख रूपये खर्च किए हैं। जिसमें उन्होंने करी के साथ कई और भारतीय डिशेज़ और कॉकटेल और रोज़ शैंपेन का लुत्फ उठाया।

इस दौरान उन्होंने 50 हजार पाउंड खर्च किए यानी की 49 लाख रूपये।
वाराणसी रेस्टोरेंट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुशी जाहिर करते हुए जॉनी डेप और जेफ़ बेक के आने की जानकारी दी।
रेस्टोरेंट के ऑपरेशंस डायरेक्टर ने बांधे Johnny Depp की तारीफों के पुल
वहीं रेस्टोरेंट के ऑपरेशंस डायरेक्टर मो हुसैन ने बताया कि जॉनी डेप और उनकी टीम को रेस्टोरेंट का खाना बहुत पसंद आया। साथ ही जॉनी डेप के साथ रेस्टोरेंट के स्टाफ और बाकी लोगों ने फोटोज भी खिंचवाए है।

जानकारी के लिए बता दें कि जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी अम्बर हर्ड के बीच चल रहे मानहानि के केस पर हाल ही में फैसला आया है।
इसे भी पढ़े – Entertainment News: KK का आखिरी गाना ‘धूप पानी बहने दे’ हुआ रिलीज, सुनकर हो जाएंगे Emotional | Nation One
इस केस में जॉनी डेप की जीत हुई है। फिलहाल जॉनी डेप एक म्यूजिकल टूर पर हैं। वहीं इस टूर में उन्हें यूके में जेफ़ बेक के साथ कई बार देखा गया है।