Jahangirpuri Hanuman Jayanti Clash: शोभायात्रा के दौरान फायरिंग करने वाला अरेस्ट, पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया | Nation One
Jahangirpuri Hanuman Jayanti Clash: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार शाम हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई।
बता दें कि हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के मुताबित शनिवार शाम करीब छह बजे हुई हिंसा में पथराव किया गया और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
वहीं स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात घटना की जांच शुरू की। इस दौरान एफआईआर दर्ज की गई है और 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के पास से पिस्टल भी जब्त किया गया है।
हालांकि हिंसा में 7 लोग हुए घायल हुए है। जिसमें छह पुलिसकर्मी और एक नागरिक शामिल है। सभी घायलों को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jahangirpuri Hanuman Jayanti Clash: ऐसे दिया गया घटना को अंजाम
दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने बताया कि शोभा यात्रा शांति से चल रही थी। लेकिन जब यात्रा जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार नाम का शख्स 4-5 लड़कों के साथ आया और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा। सूत्रो के मुताबित यह साजिश थी बवाल शुरू करने की।
FIR में शोभा यात्रा पर पथराव और फायरिंग का भी जिक्र किया गया है। वहीं, पुलिस को हिंसा से जुड़े 100 वीडियो मिले हैं। वीडियो के जरिए उपद्रवियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है
पुलिस यह देखने के लिए ड्रोन फुटेज का भी इस्तेमाल कर रही है कि क्या घरों की छतों पर पत्थर रखे गए थे। पुलिसकर्मियों ने की पेट्रोलिंग इस बीच उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर में पुलिस हाई अलर्ट पर है।
इसे भी पढ़े – Haridwar: हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव, पुलिस समेत 10 लोग घायल | Nation One
बता दें कि घायल व्यक्तियो मे एसआई मेदा लाली, हेड कांस्टेबल दिनेश,कांस्टेबल सुमन साहूकार,एएसआई अरुण, कुमार, एएसआई बृज भूषण,कांस्टेबल दीपक,हेड कांस्टेबल प्रीतम,इंस्पेक्टर राजीव रंजन और नागरिक उमा शंकर शामिल है।
दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपी की बात करे तो वह 21 साल के असलम उर्फ खोडू उर्फ असलम अली के तौर पर हुई है।जिसके खिलाफ 2020 में भी केस दर्ज है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जिसे गिरफ्तार किया गया है वह आदतन अपराधी है।