Uttarakhand Election Result 2022 : चुनाव हारे हरीश रावत, CM धामी भी पिछे | Nation One
Uttarakhand Election Result 2022 : लालकुआं से कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। कांग्रेस दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी सीट से चुनाव हार गए है। बता दें कि इससे पहले भी वह दो जगहों से चुनाव हारे है।
वहीं राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी खटीमा सीट से हारते हुए दिख रहे है। वह 2000 से जायदा वोटों से पीछे चल रहें है।
Uttarakhand Election Result 2022 : मतगणना स्थल से लौटे यतीश्वरानंद
वहीं हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी यतीश्वरानंद को भी अपनी हार का अंदेशा हो गया है जिस कारण वह मतगणना पूरी किए बिना ही मतगणना स्थल से लौट गए है।
खबर है कि हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को जीतता देख यतीश्वरानंद बिना मीडिया से बात किए ही आश्रम की ओर रवाना हो गए है।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election Result 2022 : विकासनगर सीट से मुन्ना सिंह चौहान ने हासिल की जीत | Nation One