
Uttarakhand Election 2022 : कांग्रेस को बड़ा झटका, किशोर उपाध्याय ने थामा BJP का दामन | Nation One
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। बीजेपी दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। बता दें कि कांग्रेस द्वारा किशोर उपाध्याय को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
जानकारी के लिए बता दें कि किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने 12 जनवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सभी पदों से हटा दिया था, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी का रुख कर लिया।
वहीं सदस्यता हासिल करने के बाद उन्होंने किशोर उपाध्याय ने पार्टी को धन्यवाद किया और कहा कि वो बीजेपी के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि “मैं उत्तराखंड को आगे ले जाने की भावना के साथ भाजपा में शामिल हुआ हूं।” इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि “आपको कांग्रेस से पूछना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों आई है।”