
बड़ी खबर: केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने हरक रावत को बताया लोकतंत्र का हत्यारा | Nation One
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा द्वारा बर्खास्त किए गए मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में शामिल होनs की राह आसान नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस के कई नेताओं ने हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री से पहले ही विरोध शुरू कर दिया है।
बता दे कि केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा की हरक सिंह रावत की वजह से 2016 में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी, जिस वजह से कांग्रेस को गंभीर संकट से जूझना पड़ा था। अब 5 साल भाजपा में रहने के बाद कांग्रेस में आने का क्या कारण है?
जानकारी के अनुसार हरक सिंह रावत ने भाजपा में रहते हुए अपने लिए 3 विधानसभा सीटों में जिनमें केदारनाथ, लैंसडोन और डोईवाला की डिमांड कर रहे थे और लगातार अपनी मांगों को लेकर दबाव डाल रहे थे।
जिसके बाद भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले ही उनकी विदाई कर दी और उन्हें सारे पदों से हटा दिया। और 6 साल के लिए पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया है।
भाजपा से बर्खास्त होने के बाद हरक सिंह रावत की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। ऐसे में इन सीटों पर पहले से तैयारी कर रहे कांग्रेस पार्टी के दावेदारों का बैचेन होना लाजिमी है।
केदारनाथ से कांग्रेस विधायक मनोज रावत ने हरक सिंह रावत पर हमलावर हो गए। मनोज रावत ने कहा कि भाजपा में मंत्री रहते हुए हरक सिंह रावत ने भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का मॉडल पेश किया है। उनका कार्यकाल उनके विभागों में भ्रष्टाचार के लिए जाना जाएगा। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण कर्मकार बोर्ड से लेकर कोटद्वार में फर्जी मेडिकल कॉलेज तक हैं।