कभी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी एकबार फिर सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ’मॉम’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में ही श्रीदेवी का दमदार डायलॉग है जिसे सुनने के बाद ही आपको इस ट्रेलर में पसंद आएगा। फिल्म में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी का लुक भी आपको हैरान करेगा। वहीं अक्षय खन्ना भी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। श्रीदेवी ने खुद फिल्म का ट्रेलर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म में श्रीदेवी मां की भूमिका में नजर आ रही हैं। संस्पेस थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में मां के रोल को ही लीड बनाया गया है। इसके नाम से यही स्पष्ट हो रहा है। फिल्म का डायरेक्टर रवि उद्यावर हैं। ’मॉम’ उनकी पहली फिल्म है। फिल्म के निर्माता श्रीदेवी के पति बोनी कपूर हैं। फिल्म एक सौतेली मां और बेटी के बीच संघर्ष की कहानी है। इससे पहले श्रीदेवी फिल्म ’इंग्लिश-विंग्लिश’ में एक मां के किरदार में नजर आई थी। फिल्म का दर्शकों ने पसंद किया था और श्रीदेवी के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी। ’मॉम’ हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। ’मॉम’ की शूटिंग दिल्ली और जॉर्जिया की लोकेशन पर की गई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नब्बे के दशक की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी ने शनिवार दोपहर अपनी अपकमिंग फिल्म ’मॉम’ का ट्रेलर लॉन्च किया। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीदेवी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचीं। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इस इवेंट में उन्हें सपोर्ट करते दिखाई दिए। 53 वर्षीय श्रीदेवी इस दौरान हल्के हरे रंग के पैंटसूट में नजर आईं। बॉलीवुड की स्टाइलिश बेटियों में गिनी जाने वाली जाह्नवी और खुशी कपूर आकर्षण का केन्द्र रहीं।
इस दौरान श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी (19) को कलरफुल इम्ब्रॉइडर्ड शॉर्ट ड्रेस में देखा गया। वहीं, खुशी कपूर (16) ने व्हाइट और ब्लू ड्रेस पहन रखा था। 7 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म ’मॉम’ में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना और अमृता पुरी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म हवा हवाई अभिनेत्री के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के अवसर पर 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है। 7 जुलाई, 1967 को महज 4 साल की उम्र में श्रीदेवी पहली बार तमिल फिल्म थुनीवं के सेट पर पहुंची थीं। बता दें, ’मॉम’ उनकी 300वीं फिल्म है। फिल्म एक सौतेली मां और उसकी बेटी के रिश्ते के बारे में है। अक्षय खन्ना इसमें पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। नवाजुद्दीन ने श्रीदेवी के पति और सजल अली ने उनकी बेटी का किरदार निभाया हैं। श्रीदेवी आखिरी बार फिल्म ’इंग्लिश विंग्लिश’ में एक घरेलू महिला की भूमिका में दिखी थीं। 2012 में आई ’इंग्लिश विंग्लिश’ को दर्शकों के अलावा फिल्म समालोचकों ने भी काफी सराहा था। पांच साल के अंतराल के बाद श्रीदेवी एक बार फिल्म मां की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।