
जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज : पीएम मोदी ने किया नमन, कही ये बात | Nation One
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। देश में इस मौके पर बाल दिवस भी मनाया जा रहा है।
इस मौके पर पीएम मोदी ने जवाहर लाल नेहरू को नमन किया है। पीएम मोदी ने नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया- “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”
पीएम मोदी के साथ ही सोनिया गांधी ने जवाहर लाल नेहरू को याद किया। राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी ने भी नेहरू को याद किया।
कांग्रेस की तरफ से आये ट्वीट में जवाहर लाल नेहरू के लिए कहा गया कि नेहरू जी का संदेश वर्त्तमान परिस्थितियों में और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
हमें अपनी आज़ादी को मजबूत करना है, अपनी एकता को कायम रखकर विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ना।
जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी नेहरू था।
नेहरू की पत्नी का नाम कमला नेहरू था। नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी थीं। वह लाल बहादुर शास्त्री के बाद देश की पहली महिला पीएम बनीं।
पंडित नेहरू ने उच्च शिक्षा इंग्लैंड में पूरी की। उन्होंने लॉ की पढ़ाई लंदन से की। वह 1912 में भारत लौटे और स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़ गए। 1919 में नेहरू पहली बार महात्मा गांधी के संपर्क में आये।
इसके बाद पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन में बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई।
पंडित नेहरू ने इस दौरान कई साल जेल में बिताये। पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था, इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।