
पोस्टर के बाद ‘साइना’ का टीजर आउट, जबरदस्त अंदाज में नजर आई परिणीति चोपड़ा | Nation One
मुंबई : साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ के पोस्टर के बाद फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। अमोल गुप्ता के निर्देशन में बनी इस बायोपिक फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी।
फिल्म के टीजर में परिणीति काफी धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक एक तरफ जहां पोस्टर देख कर फिल्म को ट्रोल किया जा रहा था, वहीं अब टीजर को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा हैं।
परिणीति की फिल्म ‘साइना’ 26 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। टीजर को साइना नेहवाल ने भी शेयर किया है, और लिखा – Always makes me proud to see my national flag soar high ! बता दें, इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।
परिणीति के फ़िल्म करियर की यह पहली स्पोर्ट्स बायोपिक फ़िल्म है। यह फिल्म परिणीति के करियर के लिए काफी शानदार साबित होगी। परिणीति की पिछली कुछ फिल्मों को अच्छा रिस्पॉस नहीं मिला है, लेकिन ‘साइना’ से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
साइना का टीजर देखकर एक बात पक्की है कि यह सिर्फ स्पोर्ट्स पर आधारित नहीं होगी। टीजर की शुरुआत लिंग भेद के मुद्दे से होती है। जहां परिणीति के वॉइसओवर के ज़रिए बताया जाता है कि देश में सवा सौ करोड़ की आबादी में आधी महिलाएं हैं, मगर फिर भी लड़कों को बढ़ावा दिया जाता है और लड़कियों की ज़िंदगी चौके-चूल्हे से शुरू होकर शादी पर ख़त्म कर दी जाती है।
वहीं साइना बॉयोपिक टीज़र शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने बताया कि ट्रेलर जल्द रिलीज़ किया जाएगा। साइना का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है। मानव कौल साइना के कोच पी गोपीचंद के किरदार में दिखेंगे।
दमदार डायलॉग टीजर के डायलॉग में परिणीति बोलती नजर आ रही हैं- “देश की आबादी सवा सौ करोड़ और उसमें आधी महिलाएं। राजा बेटा कॉलेज जाएगा मेरा और बेटी चूल्हा फूंकेगी। 18 साल की होते ही हाथ पीले और स्टोरी फिनिश। पर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, करछी-तवे के बदले में पकड़ी मैंने तलवार!”
फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर थे पहली पसंद
बता दें इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर पहली पसंद थी, क्योंकि परिणीति से पहले इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को साइन किया गया था। श्रद्धा ने साइना से मुलाकात भी की थी और फिल्म की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं लेकिन बाद में बिजी शेड्यूल के चलते श्रद्धा ने यह फिल्म छोड़ी थी. जिसके बाद परिणीति ने इस फिल्म को साइन किया।
जानकारी के मुताबिक लगातार एक महीने में तीन फिल्में परिणीति चोपड़ा की बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं। सबसे पहले 26 फरवरी को रिलीज हुई ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, 19 मार्च को आएगी ‘संदीप और पिंकी फरार’ और 26 मार्च ‘साइना’ को रिलीज किया जायेगा।