![महिला ने युवक को फेसबूक पर लड़कियों को फसाने की दि सजा, फोड़ा सर | Nation One](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2020/11/Capture-1.jpg)
महिला ने युवक को फेसबूक पर लड़कियों को फसाने की दि सजा, फोड़ा सर | Nation One
आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने सोमवार रात करीब नौ बजे 65 वर्षीय महिला ने युवक के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर उसे लहूलुहान करने की घटना सामने आ रही है। बता दें कि महिला लिफ्ट लेकर युवक की बाइक पर बैठी थी। हमले के बाद महिला ने कहा कि, यह लड़कियों को फेसबुक पर फंसाने की सजा है। इसके बाद उसने बैग से मिर्च पाउडर और छुरा निकालकर कहा, अगर तूने भागने की कोशिश की तो जान खो बैठेगा।
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और महिला को हिरासत में ले लिया गया है। युवक ने बताया कि उसका नाम देवेंद्र है और वह मथुरा का निवासी है। महिला ने उसे फोन कर बुलाया, इसलिए आ गया था।वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि वह ग्वालियर की रहने वाली है।
महिला ने बताया कि, देवेंद्र ने उसकी परिचित कई लड़कियों से फेसबुक पर दोस्ती कर उनकी जिंदगी बर्बाद की है। वह युवतियों के जज्बात से खेलता है। दोस्ती करता है, धोखे से बुलाता है, उसना शोषण करता है और छोड़ देता है। दो युवतियों ने उसे अपनी पीड़ा सुनाई तो उसने युवक को सबक सिखाने का फैसला लिया।