हिंदुस्तानी भाऊ का दावा ISI ने दी जान से मारने की धमकी, पढ़े पूरी खबर | Nation One
हिंदुस्तानी भाऊ अपने अंदाज के कारण चर्चा में बने ही रहते है। वही हिंदुस्तानी भाऊ ने बड़ा दावा किया है की उन्हें ISI द्वारा जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया हैं। यह जानकारी भाऊ ने ट्वीट कर के बतायी, और साथ ही मुंबई पुलिस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया, अमित शाह, एनसीपी नेता अनिल देशमुख, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और आदित्य ठाकरे को टैग किया।
हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने ट्वीट में उस नंबर के बारे में भी बताया है और अपने पास कॉल की पूरी रिकॉर्डिंग होने का भी दावा भी किया है। वही भाऊ ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह आईएसआई के एक शख्स से बात करतो नज़र आ रहे हैं।
https://twitter.com/RealKingbhau/status/1277982902895050755
बता दे की इससे पहलें भाऊ ने अनुष्का शर्मा और एकता कपूर पर निशाना साधा था। उन्होनें एकता कपूर की सीरीज पर सेना के अपमान का आरोप लगाते हुए उनसे माफी मांगने की बात की थी। तो अनुष्का शर्मा पर उनकी हालिया रिलीज फिल्म बुलबुल पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा को गंदी भाषा से अपमानित करने का आरोप लगाया था।