
मुख्यमंत्री सचिवालय को छोड़ पूरा कार्यालय किया गया बंद, सीएम सहित सभी मंत्री सेल्फ क्वारंटाइन | Nation One
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनरे पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कैबिनेट बैठक में शामिल मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। आपको बता दें की मुख्यमंत्री सचिवालय को छोड़कर वहां स्थित कार्यालय पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसपर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है।
वहीं सतपाल महाराज और उनके परिवार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें की सतपाल महाराज 29 मई को हुए कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। जिसमें मुख्यमंत्री समेत कई अन्य कैबिनेट मंत्री भी शामिल थे। जिसके बाद सभी मंत्री सेल्फ क्वारंटीन हो गए है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने इसकी पुष्टि की है।