![उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री की पत्नी अमृता रावत निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप | Nation One](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2020/05/images-20-1.jpeg)
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री की पत्नी अमृता रावत निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप | Nation One
उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत जो पूर्व में उत्तराखंड की पर्यटन मंत्री रही है। जिनकी बीते दिन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
आपको बता दें कि अमृता रावत का सैंपल प्राइवेट लैब में लक्षण पाए जाने पर भेजा गया था। जिसके बाद अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके पूरे निजी स्टाफ में हड़कंप मच गया है। उनके निजी स्टाफ के द्वारा स्वयं बताया गया कि वह इस बीच उनके संपर्क में रहे हैं।
आपको बता दें कि उनका स्टाफ उनके घर में ही कार्यालय में रहते थे। पिछले दिनों दिल्ली से प्रधानमंत्री के कुछ भक्त जनों के आने के बाद से प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उनके घर को किया था क्वॉरेंटाइन।
लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि सतपाल महाराज लगातार दो कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे।