आज का राशिफल

राशिफल

मेष

पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृष

मानसिक शान्ति तो रहेगी,परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव भी रहेगा। मन अशान्त रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन

परिवार की परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी परिचित के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क

आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी आयेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। परन्तु परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग की हानि हो सकती है।

सिंह

आत्‍मसंयत रहें। क्रोध व आवेश की अधिकता हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।

तुला

धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। व्‍यवसायिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक

परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु

क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयेाग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त्र होंगे।

मकर

नौकरी में इच्छाविरूद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगें। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ

वाणी में सौम्यता तो रहेगी,परन्तु क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। क्षणे-रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। यात्रा पर जाना हो सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा।

मीन

क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। घरेलू समस्या अभी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।