
भाजपा कार्यकर्ताओं ने CAA के समर्थन में रैली निकालकर कहीं ये अहम बातें, पढ़े पूरी खबर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में आज शहिद स्मारक बिन्दुखत्ता से लालकुआ मुख्य बाजार में रैली निकालकर भारत सरकार का आभार जताते हुये फैसले को देश हित के लिए लिया गया निर्णय बताया।
लालकुआ विधानसभा मंडल के तीनों अध्यक्षों की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडों के साथ लालकुआ बाजार में सीएए के समर्थन में नारेबाजी के साथ रैली निकाली। जो तहसील कार्यालय के समिप भाजपा मंडल कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान एक सभा आयोजित की गई जिससे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार सबका विकास सबका साथ की धारणा को लेकर देश को लेकर आगे चल रही है। और सरकार ने देश हित में अनेकों ऐतहासिक फैसले लिये हैं, जिसमें से नागरिकता संशोधन अधिनियम भी शामिल है।
इधर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि एक्ट देश हित में है लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल इस मामले में अपनी राजनीतिक जमीन खिसकते देख भ्रम फैलाने का काम कर रही है। इसलिये भाजपा जनता को सही जानकारी देने के लिये गांव-गांव में इसको लेकर जनता के बीच चर्चा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान 15 जनवरी तक जारी रहेगा।
वही बिन्दुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता को बरर्गला कर दंगे करा रही है। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एक्ट की विस्तारपूर्वक जानकारी देने के लिये पत्रक भी वितरित कर रहे हैं। तथा इसके लिये सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौपी गयी है।