सीएम भूपेश ने नेहरू नगर ओव्हरब्रिज का किया लोकार्पण, नेहरू नगर से टाउनशिप की राह हुई अब आसान

सीएम भूपेश ने नेहरू नगर ओव्हरब्रिज का किया लोकार्पण, नेहरू नगर से टाउनशिप की राह हुई अब आसान

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई के नगरवासियों को बड़ी सौगात दी। वही इस दौरान उन्होने नेहरू नगर में लगभग 35 करोड़ रूपए की लागत से नव निर्मित रेलवे ओव्हरब्रिज का लोकार्पण कर इसे नगरवासियों को समर्पित किया। नेहरू नगर ओव्हरब्रिज का शुभारंभ होने से अब नगरवासियों को नेहरू नगर से टाउनशिप आने-जाने की राह आसान हो गई है। इससे लोगों को सुविधाजनक यात्रा का लाभ भी मिलेगा। लोगों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में वायशेप ब्रिज का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। नगरवासी बहुत ही कम समय में इस मार्ग से होकर सफर कर सकेंगे। समय के साथ-साथ ईंधन की भी बड़ी बचत होगी।

यह भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी जीत का मंत्र

सीएन ने इस ओव्हरब्रिज का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी एवं दुर्ग जिले के पूर्व सांसद स्व. मोहन लाल बाकलीवाल के नाम पर करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह ओव्हरब्रिज स्व. बाकलीवाल जी की पुण्य स्मृतियों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि 1932 में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार से लेकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तक तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् भी बाकलीवाल ने देश निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 90 हितग्राहियों को ई-रिक्शा की चाबी भी भेंट की।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: बाजार इंडिया शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि दुर्ग-भिलाई में लोगों की सुविधा के अनुरूप अधोसंरचना को विकसित करने सरकार प्रतिबद्ध है। बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर नगर विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। शहर की आवश्यकता के अनुरूप सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शहर में रोजगार मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने संबंधी अधोसंरचना, सौंदर्यीकरण संबंधी कार्य एवं सामाजिक सरोकारों से संबंधित अधोसंरचना उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाएंगे।