
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हादसे में सास-बहू की मौत, दो गंभीर रुप से घायल
कानपुर: यमुना एक्सप्रेसवे पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार अर्टिका कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। वही मौैके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वही पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर बरसेगी आसमानी आफत, अगले 12 घंटों में इन जिलों में होगी भारी बारिश और बर्फबारी
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आगरा जा रही अर्टिका कार सुबह 6 बजे थाना बलदेव में माइल स्टोन 137 पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। ये दोनों सास-बहू थीं। मरने वाली महिलाओं में राकेश की पत्नी मनु रानी, रामकुमार की पत्नी रामवती हैं। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि हादसा नींद आने की वजह से हुआ है।