जवाहर सुरंग हादसे में लापता पुलिसकर्मी का शव बरामद, अब तक 8 की हो चुकी मौत

जवाहर सुरंग हादसे में लापता पुलिसकर्मी का शव बरामद, अब तक 8 की हो चुकी मौत

श्रीनगर: जवाहर सुरंग पर हिमस्खलन में शुक्रवार को 10 पुलिसकर्मी लापता हो गए थे। जिसके बाद आज पुलिस कांस्टेबल परवेज अहमद का शव आज सुबर बचावकर्मियों ने बर्फ के नीचे से निकाला। वही इसी के साथ अब मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। गौर हो कि बीती गुरूवार की शाम को जवाहर सुरंग पर हिमस्खलन की चपेट में एक पुलिस चौकी आ गई थी।

यह भी पढे़ं:  रुद्रपुर: अज्ञात बाइक सवार ने ड्यूटी पर जा रहे सिडकुल कर्मी को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

जिसके बाद 10 पुलिसकर्मियों को उसी शाम बचावदल भेज कर बचा लिया था। लेकिन 11 अन्य लोग लापता हो गए थे। गत शुक्रवार को बचावकर्मियों ने तीन पुलिसकर्मियों को बर्फ के नीचे से जिंदा निकाला था। यह तीनों इस समय अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पांच पुलिसकर्मियों के अलावा दो अन्य लोगों को मृतावस्था मे ही बर्फ के नीचे से निकाला गया था। कांस्टेबल परवेज अहमद का गत रोज कोई सुराग नहीं मिला था। आज सुबह सूर्याेदय के बाद बचावकर्मियों ने दोबारा राहत अभियान शुरु किया और सुबह 10 बजे के करीब परवेज का शव मिला।