शीतलहर के प्रकोप के साथ हुई दिल्ली की सुबह, बीते सात सालों में सबसे ठंडा रहा आज का दिन

शीतलहर के प्रकोप के साथ हुई दिल्ली की सुबह, बीते सात सालों में सबसे ठंडा रहा आज का दिन

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भी अब दिन-प्रतिदिन मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बारिश और बर्फबारी हो रही है तो वही इसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में अब कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वही राजधानी दिल्ली में आज की सुबह आज शीतलहर की चपेट मे रही। वही अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट के कारण 2 फरवरी बीते सात सालों में सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक को बचाया गया दूसरा लापता

अधिकतम तापमान 17.9 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह से छाए कोहरे व सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास ज्यादा हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को घना कोहरा रहने और चार फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। राजधानी में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद बादल छंटे और हल्की धूप निकली, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। राजधानी में दिल्ली विश्वविद्यालय केन्द्र अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। सोमवार तक तापमान में गिरावट रहेगी। उसके बाद न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढने की संभावना है।