
28 जनवरी राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
मेष राशि: अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृष राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।
मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि: धन, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
सिंह राशि: कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति किसी तरह का जोखिम न उठाएं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कन्या राशि: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। मैत्री संबंध मधुर होंगे। दांपत्य जीवन में कुछ गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
वृश्चिक राशि: संबंधों में मधुरता आएगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।
धनु राशि: शुक्र का परिवर्तन चल रही समस्याओं पर अंकुश लगाएगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
मकर राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौैशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक व्यय अधिक होगा।
मीन राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।