
तेंदुए को पकड़ने के लिए रखा था पिंजरा, हुआ कुछ ऐसा कि कैद हो गई महिला
गुजरात: गुजरात का तापी जिला। तेंदुए आ जाने के लिए मशहूर है। यहा के ग्रामीणों को अक्सर खेतों में तेंदुए के आ जाने से काफी परेशानी होती है। जिसकी फरियाद ग्रामीणों ने बहुत बार वन विभाग से भी की। जिसपर कार्यवाही करते हुए वन विभाग ने भी कई जगह तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिए। लेकिन एक पिंजरे में तेंदुआ नहीं बल्कि एक वृद्ध महिला कैद हो गई।
यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: अब नए साल से उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेगी पहली पैनिक बटन वाली बस
बूढ़ी महिला रात को पिंजरे में गई थी जिसके बाद पिंजरा अपने आप बंद हुआ और वो कैद हो गई। पूरी रात ठंड में वो माँ कापती रही लेकिन बेबस वृद्ध भी क्या कर सकती थी। वहीं अगली सुबह जब ग्रामीणों ने कैद हुई वृद्ध को देखा तो तुरंत सरपंच को सूचित कर महिला को आजाद किया। और महिला को उसके परिजनों को सौंपा।।