मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 48 घंटे में कहीं भारी बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार
देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण अब ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिससे निचले इलाकों में अब हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ रही है। वही बुधवार को देर रात चमोली और जोशीमठ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जिससे जिले में ठंड बढ़ गई है। वही पहाड़ो की रानी मसूरी के मौसम ने भी अचानक करवट बदल ली है। जिससे वहां पर भी ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। वहीं राजधानी देहरादून में भी बुधवार की रात लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। गुरुवार की सुबह राजधानी में सुबह सात बजे बाज सूर्य देव के दर्शन हुए।
यह भी पढ़ें: तीरथ सिंह रावत को अमित शाह ने दी बड़ी जिम्मेदारी, गहलोत को बनाया उत्तराखंड का लोकसभा चुनाव प्रभारी
वहीं उत्तरकाशी की यमुनाघाटी और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगह प्राकृतिक जलस्रोत जमने की भी सूचना है। बुधवार को अल्मोड़ा में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है, वहीं चमोली के जोशीमठ में भी शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुमाऊं के मुुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार, रुड़की, उधमसिंह नगर में सुबह कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें: आगरा: एकतरफा प्यार में चचेरे भाई ने छात्रा को जलाया जिंदा, पुलिस ने किया खुलासा
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 48 घंटों के दौरान बारिश, बर्फबारी और शीतलहर के कारण ठंड में इजाफा होगा। हालांकि उसके बाद मौसम सामान्य रह सकता है। नए साल के दौरान फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है।