अपने रिसेप्शन में निक के साथ इस अंदाज में नजर आई प्रियंका ,तेजी से वायरल हो रही तस्वीरें
मुबंई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्टर सिंगर निक जोनास के साथ शादी की है। शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में हुई थी। इसके बाद से मुंबई में होने वाले रिसेप्शन का इंतजार था। तो यह इंतजार खत्म हुआ 19 दिसंबर को।
मुंबई में खूबसूरत कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। यह रिसेप्शन खास तौर पर मीडिया के लिए रखा गया था जिसमें मीडिया से जुड़े लोग पहुंचे और इस कपल को बधाई दी। इस दौरान हमेशा की तरह यह कपल खूबसूरत लग रहा था। सबसे पहले आपको प्रियंका और निक की तस्वीरें दिखाते हैं –
प्रियंका और निक की इस तस्वीर को देख आप इनके बीच बॉन्डिंग का अंदाजा लगा सकते हैं। इस खुशी के मौके पर प्रियंका ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। बॉलीवुड की देसी गर्ल बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आई। जैसे ही वे सबके सामने आई तो नमस्कार करके सबका स्वागत और अभिवादन किया।