विस सत्र का आज दूसरा दिन रहा हंगामेदार, नेता प्रतिपक्ष ने किया सदन से वॉकआउट…

विस सत्र का आज दूसरा दिन रहा हंगामेदार, नेता प्रतिपक्ष ने किया सदन से वॉकआउट...

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का आज दूसरा दिन है। वही अाज विस के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानस सभा भवन के गेट के आगे जमकर हंगामा हुआ। बता देें कि रानीखेत के विधायक करन माहरा ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। उन्‍होंने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद उन्‍होंने सदन से वाकआउट कर दिया।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद उत्तराखंड आ सकते हैं निक और प्रियंका ,इस मंदिर में लेेंगें आशीर्वाद..

इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से कहासुनी भी हुई। इस बीच कांग्रेसी विधायक, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह अन्य भी धरने पर बैठ गए। उन्‍होंने पुलिस कर्मी को सस्‍पेंड करने की मांग की।