पौड़ी: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,तीन लोग घायल…

पौड़ी: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,तीन लोग घायल...

पौड़ी: प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम ही नही ले रहे है। आए दिन कोई ना कोई हादसे की खबर सामने आ ही जाती है। लगातार हो रहे ये हादसे लोगों की जान के दुश्मन बन रहे है। अभी तक ना जानें इन्ही हादसों से कितने लोगों की जाने चली गई है और ना जाने कितने लोग घायल हो गए है।

घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती…

आपको बता दे कि बीती शाम-कोटद्वार मोटरमार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए है। वही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों के रेस्कयू कर निकाला। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर पैडुल के नजदीक उनकी…

जानकारी के अनुसार बीती देर शाम बिजनौर के रहने वाले तीन लोग गुप्तकाशी से वापस लौट रहे थे। तभी पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर पैडुल के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें तीनों लोग घायल हो गये। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को रेस्कयू कर निकाला। वही सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।