देवप्रयाग: शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम
देवप्रयाग: प्रदेश में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। एक के बाद एक हादसे से ना जाने अभी तक कितने लोगों की जानें चली गई है। और ना जाने कितने लोग घायल हो गए है। आपको बता दे कि देवप्रयाग के लछमोली-हिसरियाखाल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
इस भयानक हादसे से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। खाई में गिरने से कार इतनी बुरी तरह से पिचक गई कि घायलों को रेस्क्यू करने और शव को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत होने से पूरे घर मे कोहराम मचा हुआ है।
जरूर पढ़ें: VIDEO: देवभूमि की इस महिला ने परम्पराओं को तोड़ा, ढोल बजा कर की महारथ हासिल…
दरअसल, बीते शुक्रवार को रात करीब 10 बजे एक परिवार शादी समरोह से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान जब कार लछमोली-हिसरियाखाल मोटर मार्ग पहुंची तो कार बगड्वाल धार के पास गहरी खाई में गिर गई। जहां मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार हो रहा है।